Disha patani net worth: दिशा पाटनी ये नाम है जज़्बे, खूबसूरती और मेहनत की मिसाल। कभी एक छोटे से शहर बरेली की आम लड़की रही थी, आज बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। दिशा का जीवन सिर्फ ग्लैमर और सफलता की कहानी नहीं, बल्कि हौसलों, मुश्किलों और परिवार के मूल्यों को संजोने वाली एक प्रेरक यात्रा है.

Also Read: Disha Patani Firing – सनसनी और सवाल, जाने यहाँ से पूरी जानकारी
दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। उनके पिता जगदीश पाटनी पुलिस अधिकारी हैं, मां हेल्थ इंस्पेक्टर और बहन आर्मी ऑफिसर हैं। पढ़ाई में अच्छी दिशा ने लखनऊ की अमिटी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग शुरू की थी। लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था कॉलेज के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग के ऑफर आने लगे और दूसरा साल पूरा होते-होते उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया.
बॉलीवुड का सफर
पहचान मिली ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से जहाँ उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ प्रियंका झा का दर्दभरा किरदार निभाया। दिशा ने दिल-दिमाग से इस भूमिका को जिया और दर्शकों की आंखों में बस गईं। इसी फिल्म से उनके करियर ने उड़ान भरी और फिर ‘बागी 2’, ‘मलंग’, ‘भारत’, ‘राधे’ जैसी फिल्मों में वह अपने अभिनय और खूबसूरती से सबका दिल जीतती रहीं.

Also Read: Pune weather today,आज मौसम बड़ा बेईमान है जरा नादाँ है जरा मौसम
शायद कम लोग जानते हैं कि दिशा मात्र 500 रुपये लेकर मुंबई आई थीं। शहर बड़ा था, सपने और ख्वाहिशें उससे भी बड़ी। लेकिन परिवार की सीख और अपने जज़्बे से उन्होंने उन मुश्किलों का डटकर सामना किया, जिनमें कई बार आर्थिक तंगी भी आई। पर दिशा रुकी नहीं दिन-रात मेहनत की, छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स किए, एड फिल्मों में काम किया, अपने हुनर को निखारती गईं.
परिवार का साथ और मूल्य
चमकती दुनिया के पीछे दिशा का परिवार उनका सबसे बड़ा सहारा रहा है। उनके पिता से अनुशासन, मां से ज़िद और बहन से देशभक्ति की प्रेरणा मिली। यह सब उनके व्यवहार में झलकता है कभी नेम-फेम के पीछे भागती नहीं दिखतीं, बल्कि अपने काम और रिश्तों को प्राथमिकता देती हैं.

उपलब्धियां और कमाई
फिल्मों, विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया प्रमोशन से दिशा की नेट वर्थ 75–99 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है। हर फिल्म के लिए वह 5–7 करोड़ रुपये और ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1.5–3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। उनकी औसत सालाना कमाई 10-12 करोड़ रुपये के करीब है। आज वह मुंबई के पॉश इलाकों में खुद का लग्जरी अपार्टमेंट, महंगी कारों और सुख-सुविधाओं का आनंद लेती हैं.
दिशा पाटनी की यात्रा उन लाखों लड़कियों के लिए एक सबक है, जो सपने देखती हैं और असंभव को संभव बनाने में जुट जाती हैं। आज वह सिर्फ एक बॉलीवुड स्टार नहीं, बल्कि मेहनत, लगन, परिवार और आत्मविश्वास की मिसाल हैं। उनके जीवन की कहानी हमें यह सीख देती है कि मेहनत से मिला हर मुकाम दिल और दिमाग दोनों को संजोता है जो भी हो, हमेशा अपने सपनों का पीछा करो और खुद पर यकीन रखो





